news.kgfsales.tech
प्रदेशसमाचार डेस्क

रणदीप सुरजेवाला ने डॉ. राजकुमार गोयल की माता के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने डॉ. राजकुमार गोयल के आवास पर जाकर उनकी माता श्रीमती मूर्ति देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने समाज सेवी डॉ. राजकुमार गोयल की माता श्रीमती मूर्ति देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुरजेवाला ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सुरजेवाला ने कहा कि मां का प्रेम और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। डॉ. राजकुमार गोयल ने रणदीप सुरजेवाला के प्रति आभार जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी उपस्थिति से परिवार को हिम्मत मिली है। इस मौके पर कांग्रेस के कई स्थानीय नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

स्रोत: मूल लेख

यह खबर कैसी लगी?