news.kgfsales.tech
प्रदेशसमाचार डेस्क

सिरसा में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्राले की टक्कर में 4 लोगों की मौत, कई घायल

हरियाणा के सिरसा में मल्लेका गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्राले की टक्कर में दो महिलाओं समेत चार लोगों की जान चली गई। हादसे में करीब 30 मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिरसा के मल्लेका गांव के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। नरमा चुनाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सामने से आ रहे एक ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो महिला श्रमिकों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक मोटरसाइकिल सवार युवक भी शामिल है, जो ट्राले की चपेट में आ गया था। ट्रॉली में सवार करीब 30 मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिरसा के अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

स्रोत: मूल लेख

यह खबर कैसी लगी?